शुष्क सब्जियां सूखे मेवे से ज्यादा पौष्टिक-कुलपति
जयपुर । खेजड़ी, कैर, लसोड़ा, काचरी, कुमुट आदि शुष्क वनस्पतियां थार की धरोहर और जैव विविधता का मुख्य अंग है। लेकिन प्रोटीन सहित कई पोषक तत्वों से भरपूर पंचकूटा की ओर कभी ध्यान ही नहीं दिया गया। जबकि यह रूक्षफल कैंसर, मधुमेह जैसी गंभीर बीमारियों के प्रति प्रतिरोधक क्षमता रखता है। इसके प्रसंस्करण और मूल्य संवर्धन से किसानों की आय को बढ़ाया जा सकता है। साथ ही इससे फूड सप्लीमेंट तैयार करने के लिए वैज्ञानिकों को शोध करने की जरूरत है।
राजस्थान कृषि अनुसंधान संस्थान, दुर्गापुरा में 10 दिवसीय आईसीएआर वैज्ञानिक प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुलपति डॉ. बलराज सिंह ने कहा कि सरकार प्रयास करें तो इन पंचफलों के साथ-साथ पंचकूटा सब्जी को भी जीआई टैग प्राप्त हो सकता है। साथ ही प्रदेश से जैविक फसल निर्यात का आंकड़ा बढ़ सकता है। क्योंकि पंचफल कृषि वैज्ञानिकों के दृष्टिकोण में पूर्णत: जैविक फल है। यह शुष्क फल भी लघु-सीमांत के साथ-साथ भूमिहीन किसानों के लिए आय का जरिया बन सकता है। उन्होंने बताया कि शुष्क-अर्द्धशुष्क परिस्थितियों में इन सब्जी फसलों में आधुनिक तकनीक और प्रशिक्षण के जरिए इनकी उत्पादकता को बढाया जाना चाहिए। यह सभी शुष्क फसलें किसानों के लिए लाभकारी है साथ ही निर्यात योग्य भी है। थार की आबोहवा में यह फसले स्वत: ही फलती-फूलती है। उन्होंने कहा कि यह सभी शुष्क सब्जी सूखे मेवे से ज्यादा पोषक तत्वों से भरपूर है। पंचकूटा कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, विटामिन, रेशा, फाइबर, खनिज (कैल्शियम, फास्फोरस, लोहा, जस्ता और मैग्नीशियम), एंटीऑक्सिडेंट (कैरोटीनॉयड, एस्कॉर्बिक एसिड और फ्लेवोनोइड्स), फिनोल, टैनिन, सैपोनिन और दूसरे फाइटोकेमिकल का मूल्यवान स्रोत है।

बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी