फोन से करें राशन कार्ड e-KYC, नहीं तो राशन से वंचित रह सकते हैं
रायपुर|छत्तीसगढ़ में करीब 2.73 करोड़ लोगों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत फूड सिक्योरिटी का लाभ मिल रहा है. राज्य में लगभग 82.18 लाख राशन कार्ड हैं, जिससे लोग सरकारी उचित मूल्य की दुकानों से अनाज खरीद रहे हैं. इस योजना के लाभ के लिए प्रशासन ने राशन कार्ड धारकों के लिए e-KYC को अनिवार्य कर दिया है. वे लोग जिनका e-KYC पूरा नहीं हुआ है, पीडीएस सिस्टम का लाभ नहीं ले पाएंगे|
e-KYC को क्यों शुरू किया गया?
- अब राशनकार्ड धारक घर बैठे मोबाइल से e-KYC कर सकते हैं.
- केवाईसी प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए e-KYC को शुरू किया गया है.
- e-KYC से वृद्ध, दिव्यांग और बीमार लोगों को ज्यादा फायदा मिलेगा.
- घर बैठे फेस स्कैन के जरिए राशन कार्ड के लिए e-KYC पूरा कर सकेंगे.
- इसके साथ ही 70 साल की उम्र से ज्यादा के कार्ड धारकों का फिंगरप्रिंट क्लियर ना हो पाने के कारण, फेस स्कैन कर e-KYC कराने का शासन ने निर्णय लिया है.
- इसके तहत आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन को लागू किया गया है.
कैसे करें e-KYC की प्रोसेस?
- राशन कार्ड धारकों को सबसे पहले ‘Mera eKYC’ एप डाउनलोड करना होगा.
- आप जिस राज्य में रहते हैं जैसे – छत्तीसगढ़, सिलेक्ट करना होगा.
- राशन कार्ड क्रमांक एंटर करना होगा.
- पहचान को प्रमाणित करने के लिए आधार कार्ड नंबर एंटर करना होगा.
- फेस ऑथेंटिकेशन करना होगा और मांगी गई जानकारी भरकर सबमिट कर दें.
किन बातों का ध्यान रखना होगा?
- आधार कार्ड, आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से कनेक्ट होना चाहिए.
- आपको e-KYC करने में दिक्कत आ रही है तो ऑफलाइन KYC भी करा सकते हैं.
ये बातें जानना जरूरी है
- सभी राशन कार्डधारकों के लिए e-KYC को अनिवार्य किया गया है.
- शासन के निर्देशों के मुताबिक 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को छोड़कर सभी को e-KYC कराना होगा.
- प्रशासन की ओर से कहा गया है कि जो राशन कार्ड धारक e-KYC नहीं कराते हैं, उन्हें इस योजना का लाभ आगे से नहीं मिलेगा.

Katni में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 बाइक समेत बदमाश पकड़े
संदीप दीक्षित का दावा—BJP में जा सकते हैं राघव चड्ढा
मेंटेनेंस कार्य के चलते जालंधर में कल बिजली आपूर्ति ठप रहेगी
बीजेपी की रणनीति और बंगाल के राजनीतिक हालात पर नजर
किस्त पाने के लिए करें e-KYC, जानिए आसान तरीका