पेट्रोल हादसे में एक की जान गई, दूसरा गंभीर हालत में अस्पताल में
झालावाड़। कोटा जिले के रामगंजमंडी उपखंड क्षेत्र के सातलखेड़ी में ससुराल आए युवक पर ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा पेट्रोल डालकर जलाने के प्रयास का मामला सामने आया है। सवाईमाधोपुर निवासी 25 वर्षीय संजय पुत्र हरिराम बैरवा, अपनी पत्नी को लेने ससुराल सातलखेड़ी आया था। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते उसकी पत्नी कुछ समय से मायके में रह रही थी। शुक्रवार शाम करीब 4 बजे ससुराल पहुंचने पर कहासुनी हो गई। देर रात उसे झालावाड़ अस्पताल लेकर आए।
सास और साली ने दामाद पर किया हमला
आरोप है कि विवाद बढ़ने पर उसकी सास और साली ने उस पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की। संजय के अनुसार, आग लगते ही उसके ससुर ने किसी तरह आग बुझाई। बाद में ससुर ने उसे थप्पड़ भी मारा। ससुर के बड़े भाई ने रामगंजमंडी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे एसआरजी अस्पताल, झालावाड़ रेफर कर दिया गया।
पुलिस जांच में जुटी
एसआरजी अस्पताल चौकी से मिली जानकारी के अनुसार, चौकी से कांस्टेबल अरविंद ने बताया कि सातलखेड़ी में ससुराल में सास-साली की ओर से पेट्रोल डालकर जलाने के प्रयास का मामला सामने आया है। घटना की सूचना संबंधित थाने को दे दी गई है और पुलिस जांच में जुटी है।
खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाने से व्यक्ति की मौत
इधर, कोटा जिले के रामगंजमंडी इलाके के समीप जुल्मी गांव में मानसिक तनाव के चलते एक व्यक्ति ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। उपचार के दौरान वह झालावाड़ अस्पताल में मौत हो गया। शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है और शनिवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
बुआ के निधन का सदमा पड़ा भारी
मृतक के परिजनों ने जानकारी दी कि कोटा जिले के सुकेत थाना क्षेत्र के जुल्मी गांव निवासी 50 वर्षीय कैलाश मेहर अपनी बुआ के पास ही रहते थे और ट्रक चालक थे। उनके अनुसार, बीमारी के कारण उनकी बुआ का निधन हुआ था। कैलाश अगले दिन गाड़ी चलाकर गांव लौटे। बुआजी के निधन के चलते वह काफी सदमे में थे। इसी तनाव के कारण उन्होंने घर के पास ही गांव में खाली जगह जाकर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली।
रिपोर्ट आने के बाद कारणों का खुलासा
घायल अवस्था में उन्हें झालावाड़ जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा था। लेकिन शुक्रवार शाम करीब 7 बजे उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इस पर अस्पताल पुलिस चौकी ने शव को मोर्चरी में रखवा कर सुकेत पुलिस को सूचना दी। शनिवार को रिपोर्ट आने के बाद कारणों का खुलासा होगा।

बीजेपी की रणनीति और बंगाल के राजनीतिक हालात पर नजर
किस्त पाने के लिए करें e-KYC, जानिए आसान तरीका
Manasa में केंद्रीय नारकोटिक्स की छापेमारी, अवैध अफीम जब्त
972 करोड़ की डील पर सवाल, नई डायल 112 गाड़ियां कुछ महीनों में ही जवाब दे गईं
फोन से करें राशन कार्ड e-KYC, नहीं तो राशन से वंचित रह सकते हैं