खड़े ट्रक में पीछे जा घुसा दूसरा ट्रक...........क्षतिग्रस्त केबिन से पुलिस ने ड्राइवर को निकाला
जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में सुबह सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से एक ट्रक जा घुसा। टक्कर मारने वाले ट्रक के केबिन में ड्राइवर फंस गया। इसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस ने केबिन तोड़कर घायल ड्राइवर को बाहर निकाला। पुलिस ने घायल ड्राइवर को इलाज के लिए निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया है।
पुलिस ने बताया कि हादसे में भरतपुर निवासी ड्राइवर गौरव घायल हो गया। वह सांगानेर से भांकरोटा की ओर ट्रक लेकर जा रहा था। नेवटा पुलिया के पास रोड किनारे खड़े ट्रक में पीछे से उसका ट्रक जा घुसा। टक्कर के चलते क्षतिग्रस्त ट्रक के केबिन में ड्राइवर गौरव फंस गया। हादसे की सूचना पर मुहाना गश्त दल मौके पर पहुंचा। पुलिसकर्मियों ने दूसरे ट्रकों को रुकवाकर उनके ड्राइवरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चालू किया। ट्रक केबिन में फंसे ड्राइवर को करीब 45 मिनट की मशक्कत कर बाहर निकाला। घायल ड्राइवर को नजदीकी प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त ट्रक को हटवाकर बाधित ट्रैफिक को चालू करवाया।

वर्तमान समय जनजातीय समाज के विकास का अभूतपूर्व काल- राज्यपाल पटेल
धर्म नगरी वाराणसी में 3 से 5 अप्रैल तक होगा महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य का ऐतिहासिक मंचन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
CISF Constable Recruitment Dispute: Supreme Court Dismisses Central Government's Petition
नई शराब नीति: पारदर्शी लाइसेंसिंग से बढ़ी प्रतिस्पर्धा और राजस्व
लोकसभा सीटों में इजाफा बना बहस का मुद्दा, उत्तर को लाभ तो दक्षिण को नुकसान?