विधानसभा सत्र आज से,अध्यक्ष तोमर ने सत्र की तैयारियों का लिया जायजा
भोपाल। मध्य प्रदेश की सोलहवीं विधानसभा का सत्र सोमवार, 1 दिसंबर,2025 से आरंभ होकर 5 दिसंबर 2025 तक चलेगा। आज विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने सत्र की तैयारियों का जायजा लिया एवं सत्र के सुचारू रूप से संचालन हेतु अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। इस पांच दिवसीय सत्र में सदन की कुल 4 बैठेकें होंगी। दिसंबर सत्र की अधिसूचना जारी होने से अब तक विधानसभा सचिवालय में तारांकित पश्न 751 एवं अतारांकित प्रश्न 746 कुल 1497 प्रश्नों की सूचनाएं प्राप्त हई हैं । जबकि ध्यानाकर्षण की 194,स्थगन प्रस्ताव की 06,अशासकीय संकल्प की 14,शून्यकाल की 52, नियम -139 की 02 सूचनाएं, 15 याचिकाएं प्राप्त हई हैं। शासकीय विधेयक भी 02 प्राप्त हुए हैं। उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश की सोलहवीं विधानसभा का यह सप्तम सत्र होगा।

तमिलनाडु चुनाव 2026: BJP की पहली लिस्ट में अन्नामलाई को झटका
मासूम की जान ले गया हादसा, बस से उतरते समय हुआ दर्दनाक वाकया
बाहर से लौटते ही नहाने की आदत से हो सकते हैं ये नुकसान
गांधी वाली कांग्रेस खत्म’: केरल रैली में पीएम मोदी का सख्त संदेश
181 हेल्पलाइन पर CM भजनलाल की एंट्री, तुरंत सुलझीं समस्याएं