देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन तैयार, राजस्थान में शुरू होगा ट्रायल रन
जयपुर। देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन अब ट्रायल के लिए तैयार है। आधुनिक सुविधाओं से लैस यह ट्रेन जल्द ही परीक्षण के लिए मध्यप्रदेश के खजुराहो पहुंची। खास बात ये है कि दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का राजस्थान में भी ट्रायल होगा। ट्रायल के दौरान यह ट्रेन 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती नजर आएगी। बता दें कि इंटीग्रल कोच फैक्ट्री और भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड ने संयुक्त रूप से दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का निर्माण किया है।
आइसीएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को अनुसंधान डिजाइन एवं मानक संगठन ने डिजाइन किया है। फिलहाल इसका परीक्षण खजुराहो और उत्तर प्रदेश के महोबा के बीच किया जा रहा है। परीक्षण की प्रक्रिया रेलवे की अनुसंधान एवं विकास शाखा द्वारा निर्धारित की गई है। इसके बाद ट्रेन रेक को राजस्थान के कोटा में 180 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से परीक्षण के लिए ले जाया जाएगा।
ट्रायल के बाद बनेगी आगे की योजना
अधिकारी के अनुसार, गति परीक्षण के 30 दिनों के भीतर आवश्यक सुधार और समायोजन किए जाएंगे। फिलहाल रेल मंत्रालय ने किसी भी संबंधित जोन को स्लीपर रेक आवंटित नहीं किए हैं। पहली वंदे भारत ट्रेन दिल्ली में तैनात है, इसलिए दूसरी ट्रेन को भी शकूरबस्ती ट्रेन सेट डिपो ले जाया जाएगा। परीक्षण के परिणामों के आधार पर आगे की योजना बनाई जाएगी।
160 से 200 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को अत्याधुनिक तकनीक और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। ट्रेन के बाहरी ढांचे को एयरोडायनमिक डिजाइन दी गई है। जिससे ऊर्जा की बचत होगी। साथ ही ट्रेन की रफ्तार को गति मिलेगी। यह ट्रेन 160 से 200 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ने में सक्षम है।

वर्तमान समय जनजातीय समाज के विकास का अभूतपूर्व काल- राज्यपाल पटेल
धर्म नगरी वाराणसी में 3 से 5 अप्रैल तक होगा महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य का ऐतिहासिक मंचन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
CISF Constable Recruitment Dispute: Supreme Court Dismisses Central Government's Petition
नई शराब नीति: पारदर्शी लाइसेंसिंग से बढ़ी प्रतिस्पर्धा और राजस्व
लोकसभा सीटों में इजाफा बना बहस का मुद्दा, उत्तर को लाभ तो दक्षिण को नुकसान?